Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Deepak Tandon Fraud Case: तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के बाद बरखा टंडन गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

सक्ती में कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

रायपुर/सक्ती। ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और ठगी के संगीन मामलों का सामना कर रहे चर्चित होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की कानूनी शिकंजा दिन-ब-दिन कसता जा रहा है। रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पूछताछ के बाद बरखा टंडन को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर, सक्ती जिले की कोतवाली पुलिस ने कोयला कारोबारी से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दीपक टंडन के खिलाफ एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है।

रायपुर में हुई बरखा टंडन की गिरफ्तारी

See also  सीईओ गोकुल रावटे ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण, आवास व जल संरक्षण कार्यों की ली विस्तृत समीक्षा

रायपुर के तेलीबांधा थाने में दंपती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जालसाजी से जुड़ी लगातार कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी थीं। इसी संबंध में पुलिस बरखा टंडन को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही थी। जांच-पड़ताल और साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दंपती के खिलाफ अकेले रायपुर जिले में धोखाधड़ी और अवैध कब्जे समेत तीन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

सक्ती में कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

बिलासपुर और रायपुर के बाद अब सक्ती जिले में भी दीपक टंडन की ठगी का मामला सामने आया है। सक्ती के कोतवाली थाने में कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, दीपक टंडन ने खुद को रसूखदार बताते हुए किशन शर्मा को कोयले का एक बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा दिया था।

Advertisment

टेंडर दिलाने के एवज में दीपक टंडन ने उनसे 15 लाख रुपये ले लिए। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई टेंडर दिलाया गया और न ही ली गई रकम वापस की गई। कारोबारी द्वारा दबाव बनाए जाने पर टालमटोल की जाती रही। सक्ती पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक टंडन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

See also  BCCI ने रोहित शर्मा पर जताया भरोसा, इंग्लैंड दौरे पर जाना पक्का, इन दो खिलाड़ियों की भी होगी एंट्री...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!