Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड राज्यपाल को देने राजभवन रायपुर पहुंचे दया सिंह…

भिलाई। बोल बम सेवा समिति द्वारा आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाली भोले बाबा की बारात का निमंत्रण देने दया सिंह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमन डेका को बाबा की बारात का आमंत्रण देकर इसमें शामिल होने के लिए आग्रह किया। इस दौरान दया सिंह ने राज्यपाल को बारातके आयोजन की रुपरेखा बताई और आमंत्रण पत्र दिये।

आमंत्रण कार्ड देखकर और लगातार 17 सालों से समिति द्वारा निकाले जा रहे बाबा की बारात की विस्तृत जानकारी जब दया सिंह ने दी तो राज्यपाल भाव विभोर होते हुए बेहद प्रसन्न हुए और दया सिंह की प्रशंसा की।

भिलाई में निकलेगी बाबा की बारातआयोजन की रुपरेखा के बारे में आयोजक दया सिंह ने दी जानकारी। हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर से निकलेगी बाबा की बारात में सीएम विष्णु देव साय भी आ रहे हैं। इसके साथ ही बाबा की बारात में शामिल होने छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्रियों को भी दिया आमंत्रण दिया जा रहा है। दया सिंह ने हमारे संवाददाता का बताया कि प्रदेश भर के गणमान्य नागरिकों को 31000 आमंत्रण कार्ड देकर इसमें शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है।

See also  अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!