छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व की जा रही है लगातार कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 19 जून 2024 को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, वाहन में रिफलेक्टर ग्लास नही होना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, बिना लायसेंस के वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत जिले में कुल 43 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 14,300 रुपए का समन शुल्क लिया गया।
जिला पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नही चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न नही लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइस दी जा रही है।



