Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, दीपका में धरना-प्रदर्शन व पुतला दहन, 22 जुलाई को चक्का जाम का ऐलान

रायपुर/दीपका। भारतीय जनता पार्टी की कथित दमनकारी नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में दीपका चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के तहत केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश परसाई ने किया। उनके साथ नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि तनवीर अहमद, अध्यक्ष प्रत्याशी विशाल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  FCC सीजन 3 ट्रॉफी अनवील – 3 मार्च से होगा क्रिकेट का महासंग्राम!..

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र को दबाने का प्रयास कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और जनता के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 जुलाई (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेशव्यापी चक्का जाम आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisment

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर कांग्रेसजनों का जोश देखते ही बन रहा था।

See also  IND vs SA: सिर्फ 181 रन… फिर नंबर-1 बन जाएंगे अभिषेक शर्मा, मिलेंगे पूरे 5 मौके

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!