Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संसद का मानसून सत्र आज से:PM मोदी बोले- मानसून नवीनता और नवसर्जन का प्रतीक

दिल्ली: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मानसून सत्र में आप सभी मीडिया जगत के लोगों का स्वागत है। मानसून नवीनता और नवसर्जन का प्रतीक है। अब तक जो खबरें मिलीं हैं। देश में मौसम बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक की खबरें हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई सांसद संसद भवन पहुंच गए हैं। सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता।

See also  रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंकने वाले युगदृष्टा थे : डॉ. महंत...

रविवार को सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष ने इसके संकेत दे दिए है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देश के मुखिया होने के नाते पीएम को जवाब देना नैतिक जिम्मेदारी है।

 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प के ऑपरेशन सिंदूर पर किए दावों पर भी उचित जवाब देगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!