Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांग्रेस नेता 6 साल के लिए निष्कासित,पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक टंडन को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।

 

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दीपक टंडन पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। कांग्रेस की प्रदेश कमेटी को शिकायतें मिली थीं कि टंडन पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करने की बजाय विरोधी गुटों को बढ़ावा दे रहे थे। इस मामले की जांच के बाद पार्टी ने यह कड़ा कदम उठाया है।

See also  जिला स्तरीय समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक संपन्न

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दीपक टंडन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई, जिससे संगठन की छवि धूमिल हुई। इस आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता भी छह साल के लिए निलंबित कर दी गई है। कांग्रेस संगठन ने साफ किया है कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisment

इस कार्रवाई के राजनीतिक मायने

टंडन की निलंबन कार्रवाई आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन से अलग जाने वाले अन्य नेताओं पर भी जल्द ही गाज गिर सकती है। इससे पहले जब सचिन पायलट रायपुर आए थे, तब उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि पार्टी में अब कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  डॉ.बोधीराम साहू को भारत बहुमुखी प्रतिभा सम्मान मिला...

उन्होंने कहा था कि, अब तक कार्रवाई को लेकर उन्होंने संकोच किया था लेकिन अब समय आ गया है कि अगर कोई पार्टी की नीति से बाहर रहेगा या उसके कामों से पार्टी को नुकसान होगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!