Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में गंज थाना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 5 लाख का खोया सोने का ब्रेसलेट ढूंढकर मालकिन को लौटाया

रायपुर, 07 दिसंबर। राजधाने के गंज थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लाखों रुपये कीमत का खोया हुआ सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट बरामद कर उसकी मालकिन को सुरक्षित लौटा दिया। खोया हुआ यह ब्रेसलेट लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का बताया जा रहा है।

3 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया प्रीति लुणावत, निवासी स्टेशन रोड, थाना गंज, ने महिला हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ननंद रश्मि जैन का 3 तोला वजनी सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट रेलवे स्टेशन के पास गिरकर गुम हो गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला।

See also  Big Relief After Jauhar University Row: विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में जिला पंचायत से पास नक्शों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा बघेल चौधरी, आरक्षक सौरभ यादव, अशोक राठौड़ और दिनेश वर्मा की टीम को रेलवे स्टेशन भेजा। टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों एवं ऑटो चालकों से पूछताछ की।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ई-रिक्शा चालक को रास्ते में ब्रेसलेट मिला था। पुलिस ने चालक का पता लगाकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि ब्रेसलेट उसे मिला था और वह उसके पास है। चालक ने ब्रेसलेट पुलिस टीम को सौंप दिया।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से ब्रेसलेट बरामद कर लिया गया और 6 दिसंबर 2025 को इसे प्रार्थिया प्रीति लुणावत को विधिवत सौंप दिया गया।

Advertisment

गंज थाना पुलिस की इस तत्परता और ईमानदार प्रयास की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

See also  90 के दशक में बंधक ड्रामा फिल्मों की जान हुआ करती थी: करुणा पांडे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!