Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलता से सुनी नागरिकों की समस्याएं

जांजगीर-चांपा, 24 मार्च 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए जनदर्शन के दौरान ही तत्काल संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी पवन राठौर द्वारा भूमि सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम रहौद निवासी उषा देवी द्वारा राशन कार्ड में खाद्य आबंटन संबंधी समस्या दूर करने, तहसील चाम्पा के ग्राम कोसमन्दा निवासी रोहित कुमार राशनकार्ड जारी करवाने, विकासखंड अकलतरा के ग्राम हरदी निवासी शांतिबाई साहू द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलवाने, जांजगीर के सुनीता राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य आवेदकों द्वारा पीएम आवास, सीमांकन, बंटाकन, त्रुटि सुधार, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किये गये।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम और डीआरएम रायपुर ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के कार्य में आएगी तेजी, छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं का होगा तेजी से विस्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!