Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मड़वा धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मड़वा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी समितियों में आगामी 7 खरीदी दिवस के जारी टोकन का विवरण संबंधित पटवारी, आरएईओ प्राप्त करेंगे। राजस्व और कृषि विभाग की टीम जारी टोकन में दूसरे और तीसरे टोकन का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धान खरीदी केंद्र में धान पहुंचते ही उसकी रजिस्टर में विधिवत एंट्री दर्ज की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
कलेक्टर महोबे ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से संवाद कर टोकन व्यवस्था, धान तौल, भुगतान प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की खरीदी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों में साप्ताहिक आबंटित पी.वी. (भौतिक सत्यापन) अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा उसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। साथ ही धान के अलग अलग किस्म के आधार पर स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी कौशल साहू, सीसीबी नोडल अधिकारी अमित साहू, विनय पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले 50 युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र, सरगुजा जिला बेरोजगारी भत्ता प्रकरणों के निराकरण में राज्य में अव्वल....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!