अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण दुर्गेश राठौर निवासी केरा रोड जांजगीर, राजकुमार गोड़ निवासी कुटराबोड़ थाना पामगढ, कमल कुमार केंवट निवासी इंदरा नगर पामगढ, बजरंग राठौर निवासी दहकोनी थाना बलौदा के कब्जे से 123 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना/चौकी स्तर पर टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिसमें 29 अगस्त 23 को आरोपी (01) दुर्गेश राठौर के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (02) राजकुमार गोड़ के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब (03) कमल कुमार केंवट के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब (04) बजरंग राठौर के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर, नवागढ़, पामगढ़, बलौदा में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पटावी, उपनिरी मनोहर सिन्हा, सउनि रामप्रसाद बघेल, नीलमणी कुसुम, प्रआर गजाधर पाटनवार, आर अनुज खरे, शोभित अनन्त एवं महिला आर रचना शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।



