Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर और एसपी ने रामनामी मेला स्थल का किया निरीक्षण, रामनामी मेला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए विभिन्न निर्देश…

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने आज जिले के जैजैपुर और मालखरौदा ब्लॉक के कुरदी में होने वाले रामनामी मेला के तैयारियों का निरीक्षण करने मेला स्थल पहुंचे। मेला स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर हेलीपैड, मंचीय व्यवस्था, पेयजल, बिजली, पार्किंग, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम मीडिया पैनलिस्ट बहुरानी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, रामनामी आयोजन समिति के पदाधिकारीगण एवम अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। साथ ही अधिकारियों में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, मालखरौदा एसडीएम अरूण कुमार सोम, तहसीलदार संजय मिंज, सिद्धार्थ अनंत, अनुराग भट्ट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बिल पास न होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय का विपक्ष पर तीखा हमला 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!