Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CM नीतीश ने दिल्ली में जीत पर BJP को दी बधाई…

दिल्ली। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत हुई है। विभिन्न राज्यों के नेता और भाजपा के सहयोगी दल दिल्ली में जीत पर भाजपा को बधाई संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा को बधाई दी है। नीतीश कुमार ने भाजपा को जीत पर बधाई और शुभकामनायें दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है।

क्या बोले सीएम नीतीश कुमार?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनायें। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत बधाई।”

See also  अदालतें आदेश जारी करने के लिए AI टूल का न करें इस्तेमाल, हाई कोर्ट का सख्त आदेश…

किसने कितनी सीटें जीतीं?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। वहीं, 10 साल बाद आम आदमी पार्टी की सत्ता से विदाई हो गई है। चुनाव में भाजपा को दिल्ली की 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई।

Advertisment

भाजपा के सहयोगियों के उम्मीदवार हारे

दिल्ली चुनाव में भाजपा के सहयोगी जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आरवी) को अपनी 1-1 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। बुराड़ी सीट से जदयू के उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार को आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक संजीव झा ने 20,601 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं, देवली सीट पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के दीपक तंवर को आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान ने 36,680 वोटों के अंतर से हराया गए।

See also  मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!