Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार…

मणिपुर। अधिकारी ने कहा कि दोनों उग्रवादी जबरन वसूली की गतिविधि और हथियारों व गोला-बारूद की अवैध तस्करी में भी शामिल थे। उनके कब्जे से एक .32 पिस्तौल और 3,120 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित समूह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-पाम्बेई) के दो उग्रवादियों को शनिवार को जिले के नारनकोन्जिल इलाके से गिरफ्तार किया।अधिकारी ने कहा कि दोनों उग्रवादी जबरन वसूली की गतिविधि और हथियारों व गोला-बारूद की अवैध तस्करी में भी शामिल थे। उनके कब्जे से एक .32 पिस्तौल और 3,120 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक उग्रवादी को शनिवार को कांगजाबी लीराक माचिन इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

See also  सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तू पशुओं में लगाया गया रेडियम बेल्ट एवं ईयर टैगिंग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!