Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर शक्ति सिंह राजपूत, कलेक्ट जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, सहायक जेल अधीक्षक डी.डी. टोंडर, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र चौधरी, उप संचालक समाज कल्याण पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


निरीक्षण के दौरान जेल के प्रत्येक बैरक पर जाकर बंदियों की रहने की व्यवस्था, बंदियों की समस्याएं व खान पान की जानकारी लेते हुए बंदियों के संबंध में शिकायत पेटी, किशोर बंदियों की पहचान, जमानत एवं अपील की संबंध में जानकारी, लीगल एड क्लिनिक द्वारा दी जाने वाली बंदियों की सुविधा, बंदीयो की सामानों की जांच, बंदी कॉलिंग की सुविधा की जानकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, बंदी मुलाकात केंद्र, अस्पताल सुविधा, बंदी द्वारा बनाए जाने वाले भोजन की जांच की गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुना गया। इसके साथ ही जेल की भवन के संबंध में जानकारी ली।

See also  जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य ने बताई अपनी समस्याएं, जनदर्शन में कुल 178 आवेदन हुए प्राप्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!