Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: सोने की अंगूठी और कैश के लालच में कोरोबारी की हत्या, लोहे के मूसल से सिर पर मारा, स्कूटी से ले गया शव

कोंडागांव, 14 अप्रैल। जिले में टेंट कारोबारी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में संदेही आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सोने की अंगूठी और कैश के लालच में सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए कैश और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  देश में कोरोना के 1081 एक्टिव केस, 12 मौतें; केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले

सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे। उनके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा थे, उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। 11 अप्रैल को सुरेश के लापता होने के बाद उनके भाई महेश चौहान ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी।

Advertisment

जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सुरेश देवांगन को हिरासत में लिया।

See also  गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए Ice Cube थेरेपी के फायदे और सही तरीका...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!