Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चांदी का जेवर चोरी करने वाले आरोपी एवं जेवर खरीदने वाले खरीददार को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार….

चांदी का जेवर चोरी करने वाले आरोपी एवं जेवर खरीदने वाले खरीददार को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
आरोपी देवेंद्र सोनी से रांगा लगी चांदी 1450 ग्राम कुल कीमती 20 हजार रुपए किया गया बरामद
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी शंकर लाल बरेठ निवासी भैसा बाजार चांपा द्वारा 04 मार्च 2023 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 फरवरी 2023 को दोपहर 12.00 बजे से 01.00 बजे के मध्य ग्राहक को पैसा देने के लिए घर अंदर पैसा लेने गया और पैसा लेकर वापस आकर ग्राहक को पैसा वापस किया और अपने चांदी का कारीगर का काम करने लगा तब पता चला कि 01 नग चांदी का कटहर पैरी नही था। जिसे आसपास रखे सभी सामानों को निकालकर देखा तो एक नग चांदी का कटहर पैरी नही मिला। जिसे अज्ञात चोरी द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में धारा 454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना के दौरान प्रकरण के संदेही नरेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर  प्रार्थी के चांदी के जेवर को चोरी कर आकांक्षा ज्वेलर्स परशुराम चौक चांपा के देवेन्द्र सोनी के पास बिक्री करना बताया गया। जिस पर आरोपी देवेन्द्र सोनी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त जेवर को नरेश यादव से खरीदना और उसे गलाकर रखना स्वीकार किया गया। चांदी के गले सिल्ली वजनी करीब 300 ग्राम तथा रांगा की छडी बजनी करीब 1150 ग्राम को  आरोपी देवेंद्र सोनी से बरामद कर प्रकरण में धारा 411 भादवि जोड़ी गई।
  प्रकरण के आरोपी नरेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं 01 मुक्तिधाम के पास भैसा बाजार चांपा थाना चांपा एवं  देवेन्द्र सोनी  उम्र 34 वर्ष निवासी परसुराम चौक चांपा थाना चांपा को 28 मई 23 को गिरफ्तार किया गया जिसे 29 मई 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक ईश्वरी राठौर, माखन साहू एवं प्रकाश द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!