Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा: 13 मजदूर पकड़े गए, डुप्लीकेट ब्रांडिंग और लाइसेंस घोटाले की जांच तेज

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बासिन गांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस और खाद्य-औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में यहां बड़े पैमाने पर ‘मुसाफिर’ और ‘M4’ ब्रांड के जर्दा युक्त गुटखे का निर्माण किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते मिले, जो मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्हें यहां किसने लाया और इस अवैध कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा, जर्दा, पैकिंग सामग्री, मशीनें और कच्चा माल जब्त किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री अप्रैल की शुरुआत से संचालित हो रही थी और संगठित तरीके से उत्पादन कर रही थी।

See also  केंद्र ने सभी राज्यों में जारी की गाइडलाइंस, CM साय बोले- प्रदेश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार…

मामले में सबसे अहम पहलू ‘मुसाफिर’ ब्रांड के पैकेट पर दर्ज लाइसेंस नंबर को लेकर है। यह नंबर कुम्हारी स्थित ‘रजत सेल्स’ से जुड़ा पाया गया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि यह उसी कंपनी की अधिकृत इकाई है या फिर उसके नाम का इस्तेमाल कर नकली गुटखा बनाया जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, यदि यह यूनिट ‘रजत सेल्स’ की ही निकली, तो बिना वैध अनुमति संचालन पर कार्रवाई होगी। वहीं, यदि सैंपल जांच में गुटखा मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो अलग से कानूनी धाराएं लगाई जाएंगी।

Advertisment

फैक्ट्री का संचालक फिलहाल फरार है। प्रशासन उसके सामने आने का इंतजार कर रहा है। यदि कोई मालिक सामने नहीं आता, तो मजदूरों के बयान, जब्त सामग्री और मकान मालिक की भूमिका के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

See also  बालेश्वर साहू के अथक प्रयास से बिर्रा में बिजली विभाग का विद्युत वितरण कार्यालय खोले जाने अधिसूचना जारी...

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि मामला डुप्लीकेट ब्रांडिंग का साबित हुआ, तो धोखाधड़ी, फूड सेफ्टी कानून और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!