Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: प्रेमिका से मिलने आए युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, भाई ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

कोरबा। जांजगीर-चांपा जिले के कटओथ गांव में एक युवक को आग के हवाले कर हत्या की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक कोरबा जिले के कनकी क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका ने उसे मेला देखने के बहाने अपने गांव कटओथ बुलाया था। युवक के वहां पहुंचने पर युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

See also  राज्यपाल हरिचंदन ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को संबोधित किया...

आग लगते ही युवक ने पास के तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने अस्पताल में युवक का बयान दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी युवती का भाई बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!