Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : खरोरा रोड आतिशबाजी मामले में सभी युवक फरार, FIR दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी…

रायपुर,20 सितम्बर। पुलिस ने सड़क पर आधी रात कारें खड़ी करके बोनट पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है. खरोरा में मेन रोड पर मसल मनिया जिम चलाने वाले वकार आलम व उसके दोस्त सजल भाटिया समेत आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की तलाश भी शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट धरसींवा पवनी निवासी रवि धुरी ने लिखाई है. घटना 18-19 सितंबर की रात 12-साढ़े 12 बजे के बीच की है. जानकारी के मुताबिक मसल मनिया जिम के सामने मेन रोड में वकार आलम का जन्मदिन मनाया गया. वकार और सजल भाटिया समेत उनके अन्य साथियों ने कार खड़ी करके रोड जाम कर दिया. कार के बोनट पर रखकर केक काटा गया.

See also  Patna Crime : चौंकाने वाली घटना, पुलिस थाने में खूनी खेल! सिपाही ने साथी सिपाही के सीने में दाग दीं 11 गोलियां,

इसके बाद रोड पर ही आतिशबाजी की गई. एक युवक जलते हुए पटाखे की लड़ी लेकर सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो में दिख रहा हैं. कई लोग युवकों के हुड़दंग और रोड जाम होने से परेशान हुए. आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है. वीडियो में दिख रहा वकार जिम चलाता है, जबकि सजल भाटिया कारोबारी परिवार से संबंधित है. कुछ युवक एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र बताए गए हैं. एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!