Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रिवर व्यू क्षेत्र में स्टंटबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट व खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तीन बाइकें जप्त…

बिलासपुर,20 सितम्बर। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत न्यू रिवर व्यू क्षेत्र में बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रितेश मोहन (निवासी पत्थलगांव, जशपुर) एवं विकास चौहान (निवासी लैलूंगा, रायगढ़) एनएक्स 400 बजाज पल्सर बाइक से खुद के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डालते हुए तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे।

दोनों के विरुद्ध धारा 281, 3(5) BNS एवं 184, 189 MV Act के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मौके पर 3 ऐसी मोटरसाइकिलें भी पाई गईं जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी और जिनके दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। संदेह के आधार पर उन्हें धारा 106 BNSS के तहत जब्त किया गया है। सिविल लाइन थाना और बाइक पेट्रोलिंग टीम की इस कार्रवाई से स्टंटबाजी और नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

See also  आम जनता एवं पीड़ित की समझ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह उपयोग होगी सरल हिंदी - गृहमंत्री विजय शर्मा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!