Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: पति-पत्नी की लाश से हड़कंप, घर में फांसी और दुपट्टा कसा मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारा में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां पति-पत्नी की लाश घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक पति जगमोहन देवांगन (उम्र लगभग 40 वर्ष) घर के पंखे से फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी जमुना बाई (उम्र लगभग 40 वर्ष) पलंग पर मृत अवस्था में पाई गई। पत्नी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था।
सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला तो यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। तत्काल इसकी सूचना गांव वालों को दी गई और फिर पुलिस को खबर की गई।

See also  रेप पीड़िता की फोटो लेकर सड़क पर उतर गए कांग्रेसी, यह अपराध...

बताया जा रहा है कि मृतक दंपत्ति गांव में ही छोटा सा होटल चलाते थे। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!