Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, बोला- “वो मेरी गर्लफ्रेंड है”; हंगामे के बाद रिसेप्शन रद्द

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के महज दो दिन बाद एक परिवारिक समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया, जब दुल्हन का कथित बॉयफ्रेंड उसके ससुराल पहुंच गया और खुद को युवती का प्रेमी बताकर हंगामा करने लगा। घटना के बाद दूल्हे ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया, जबकि रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। मामला फिलहाल मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली तक पहुंच चुका है।

 क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की 6 मई को कोड़ा गांव की रहने वाली अनिता से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 7 मई को दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची।

See also  Kangana Ranaut ने Operation Sindoor पर दिया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखा- पहचान, ट्रैक और सजा…

परिवार में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं, तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंच गया। युवक ने परिवार के सामने दावा किया कि वह पिछले तीन वर्षों से युवती के साथ रिश्ते में है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं।

घर में मचा हंगामा, पुलिस पहुंची मौके पर

Advertisment

युवक के दावे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन तथा युवक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

See also  CG CRIME: फर्जी निवेश कंपनी से 38 लाख की ठगी, रकम दोगुनी का झांसा देकर आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि देर रात तक थाने में समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन किसी निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी।

दूल्हे ने पत्नी को साथ रखने से किया इनकार

घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने साफ तौर पर कहा कि वह अब दुल्हन को अपने साथ नहीं रखना चाहता। उसका कहना है कि यदि युवती पहले से किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी, तो उसे यह बात शादी से पहले बताई जानी चाहिए थी। दूल्हे ने तलाक लेने की इच्छा जताई है।

रिसेप्शन कार्यक्रम किया गया रद्द

परिवार में विवाद बढ़ने के बाद रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस रात रिसेप्शन होना था, उसी रात तीनों पक्ष थाने में मौजूद रहे।

See also  राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री साय, माता राजिम के बताए संदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी, साहू समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रगतिशील समाज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल...

पुलिस क्या कह रही है?

मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले के मुताबिक, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाइश देकर मामला आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!