Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : अपोलो अस्पताल में नवजात की मौत, ऑपरेशन में देरी का आरोप से मचा हंगामा

बिलासपुर : बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और गायनेकोलॉजिस्ट पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, प्रसूता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

9 महीने से चल रहा था इलाज
जानकारी के अनुसार, विनोबा नगर निवासी पीहू अग्रवाल (पति भास्कर नालोटिया अग्रवाल) पिछले 9 महीनों से अपोलो अस्पताल में नियमित इलाज करा रही थीं। दो दिन पहले उन्हें प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टरों ने समय रहते ऑपरेशन नहीं किया।

See also  आर एस एस कार्यकर्ता भाजपा के कद्दावर नेता रेवा यादव बनाए गए विधायक प्रतिनिधि, जमीनी स्तर पर भाजपाइयों में बड़ा चेहरा और लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं रेवा यादव...

डॉक्टरों की सलाह के बावजूद नहीं हुआ ऑपरेशन
परिजनों के अनुसार, महिला को अत्यधिक खांसी और कमजोरी की शिकायत थी। ओपीडी में डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा ने सर्जरी नहीं की। देर रात जब पेट में हलचल बंद हुई, तब दोबारा जांच कराई गई, जिसमें नवजात की गर्भ में ही मौत की पुष्टि हुई।

सोनोग्राफी रिपोर्ट को लेकर भी संदेह
परिजनों का कहना है कि सुबह की सोनोग्राफी में बच्चे के गले में तीन बार नाल लिपटी बताई गई थी, जबकि रात की रिपोर्ट में सिर्फ एक बार नाल फंसी होने की बात कही गई। इससे अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

See also  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत की गई...

मेडिकल लाइसेंस रद्द करने की मांग
परिजनों ने नवजात की मौत को हत्या करार देते हुए संबंधित डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। वहीं, मीडिया को कवरेज से रोकने पर भी अस्पताल प्रबंधन की आलोचना हो रही है।

Advertisment

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!