छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने थाना में 21 सितम्बर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता का झर्रा निवासी होरीलाल सूर्यवंशी से फेसबुक के माध्यम से का जान पहचान होने से आरोपी द्वारा पीड़िता को नौकरी लगवा देने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 642/2023 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी होरिलाल सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर 05 अक्टूबर 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक भवानी शंकर, महिला आरक्षक अभिलाषा साहू का सराहनीय योगदान रहा।



