Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : महिला दिवस पर बस्तर में बड़ा आयोजन! CM साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रविवार को नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे। इससे हजारों महिला हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस सम्मेलन को महिला सम्मान और सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

See also  Mahindra बनी नंबर-1 SUV कंपनी, जनवरी 2026 में स्कॉर्पियो, बोलेरो और XUV3XO पर दे रही बंपर डिस्काउंट

महिलाओं को मिलेट कार्ट का वितरण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिलाओं को मिलेट कार्ट का वितरण भी करेंगे। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित सक्सेस स्टोरी पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के अनुसार इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री टोकन साहू सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।यह सम्मेलन महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!