Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING : कुरियर ब्वॉय से 45 लाख की चांदी रास्ते में गिरा, सराफा कारोबारी के उड़े होश…

बिलासपुर, 11 मई :  शहर में डिलीवरी के दौरान 45 लाख रुपए कीमत की चांदी गायब होने का मामला सामने आया है. सदर बाजार स्थित प्रतिमा ज्वेलर्स के सराफा कारोबारी ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार रायपुर से वीआईपी कुरियर के माध्यम से करीब 18 किलो चांदी का पार्सल बिलासपुर भेजा गया था. पार्सल प्रतिमा ज्वेलर्स के लिए था.

बिलासपुर पहुंचने के बाद कुरियर ब्वॉय दो पार्सलों में से केवल 10 किलो चांदी की डिलीवरी दे पाया, जबकि करीब 8 किलो चांदी से भरा दूसरा पार्सल गायब हो गया. बताया जा रहा है कि गायब चांदी की कीमत लगभग 45 लाख रुपए आंकी गई है. कुरियर ब्वॉय ने थाने में दिए बयान में बताया कि सत्या सर्विसेस से डॉक्टर लाडीकर हॉस्पिटल के बीच रास्ते में पार्सल कहीं गिर गया. इसके बाद काफी तलाश की गई, लेकिन पार्सल का कोई पता नहीं चल सका.

See also  Chhattisgarh Big Breaking : भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ हुई FIR

मामले की जानकारी मिलने पर सराफा कारोबारी ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और गायब पार्सल की तलाश की मांग की. पुलिस ने कारोबारी और कुरियर कंपनी दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पार्सल का सुराग मिल सके.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!