Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

12वीं हिंदी पेपर 3000 रुपए में! छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले के मुख्य आरोपी वेणु उर्फ वेणु जंघेल को रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार था और तकनीकी इनपुट के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पेपर

12वीं कक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल media पर तेजी से वायरल हो गया था। मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंडल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

See also  T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की कगार पर ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे की जीत तय करेगी ‘कंगारू’ का भविष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। छात्रों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

Advertisment

साइबर और तकनीकी जांच से खुला नेटवर्क

पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने साइबर और तकनीकी जांच के जरिए पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में संकेत मिले कि पेपर लीक सुनियोजित तरीके से किया गया था और इसमें कई लोगों की भूमिका हो सकती है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर से बाहर आया और इसे सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचाया गया।

See also  CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर जल्द ही अन्य संदिग्धों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं शिक्षा विभाग भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!