Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब पाकिस्तान में खेला जाएगा ये ICC टूर्नामेंट, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा…

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने हाल ही में लगभग 29 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी. ये देश अब एक और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत 4 अप्रैल से हो सकती है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई थी. ये टूर्नामेंट पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काफी अहम था. पाकिस्तान ने लगभग 29 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी. हालांकि फैंस को पाकिस्तान में जल्द ही एक और आईसीसी इवेंट देखने को मिलेगा. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू पर अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है.

See also  Delhi Vidhansabha Chunav 2025: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया एक और बड़ा वादा, दिल्ली में रहने वाले किराएदारों के लिए खोला खुशियों का पिटारा...

पाकिस्तान में खेला जाएगा एक और ICC टूर्नामेंट
दरअसल, महिला वनडे वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर में होना है. इसकी मेजबानी भारत करेगा, जिसमें कुल 8 टीमें खेलती हुईं नजर आएंगी. महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी तक 6 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, 2 टीमों का फैसला महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर से होगा. खास बात है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की थी.

महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में कुल 6 टीमें खेलेंगी, जिसमें मेजबान पाकिस्तान के अलावा स्कॉटलैंड, आयरलैंड, श्रीलंका, थाईलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं. छह टीमों की प्रतियोगिता 4 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है. वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग का दसवां सीजन भी 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है. ऐसे में दोनों टूर्नामेंट में टकराव भी देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए लाहौर मेजबान शहर होगा. बता दें, ये पहला मौका होगा जब पाकिस्तान में महिल क्रिकेट का कोई बड़ा टूर्नामेंट खेला जाएगा.

See also  मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

ये टीम कर चुकी हैं क्वालीफाई
भारत मेजबान के तौर पर पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने ICC महिला चैंपियनशिप 2022-2025 से तय अपनी जगह पक्की की है. वहीं, 2013 के बाद ये पहला मौका होगा जब महिला वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा. अगर, पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करती है तो ये भी देखना दिलचस्प होगा कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!