Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पूर्व सीएम के करीबी के ठिकानों पर EOW की दबिश, आबकारी घोटाले में कार्रवाई तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले की जांच कर रही EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी विजय भाटिया के दुर्ग-भिलाई स्थित 5 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। भाटिया के आवास, कार्यालय और अन्य परिसरों पर एक साथ दबिश दी गई, जो सुबह से जारी है।

EOW की लगातार कार्रवाई, आबकारी घोटाले की जांच में तेजी

इससे पहले 20 मई को EOW ने रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग और भिलाई सहित 20 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी थी। इन छापों में कई कारोबारियों और आबकारी विभाग के अफसरों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी। जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।

See also  मुंगेली जिले के संबलपुर गांव के रीपा में जैम-जैली, आचार, टेडी बियर और ब्लैक गार्लिक बना रही हैं महिलाएं.... रीपा में 50 से अधिक लोगों को मिल रहा रोजगार, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार....

ACB भी कर चुकी है छापेमारी
EOW के अलावा ACB (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) ने भी इस घोटाले से जुड़े मामलों में अशोक अग्रवाल जैसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। भिलाई स्थित आम्रपाली कॉलोनी में अशोक अग्रवाल के घर पर सुबह 4 बजे टीम ने दबिश दी थी। अग्रवाल का संबंध स्टील इंडस्ट्रीज से बताया गया है।

क्या है मामला?
छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग से जुड़े बड़े स्तर पर अनियमितता और घोटाले के आरोपों की जांच जारी है। आरोप है कि सरकारी ठेकों, शराब सप्लाई और परमिट प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। इस घोटाले में कई राजनीतिक रसूख वाले नाम, अधिकारी और कारोबारी जांच के घेरे में हैं।

Advertisment

विजय भाटिया के ठिकानों पर दबिश ने यह संकेत दिया है कि EOW की जांच अब सीधे राजनीतिक और कारोबारी गठजोड़ पर फोकस कर रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई और खुलासे की उम्मीद है। राज्य की सबसे बड़ी जांच में से एक माने जा रहे इस घोटाले में प्रशासन की सख्ती अब साफ नजर आ रही है।

See also  Janjgir-Champa Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!