Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैंपियंस ट्रॉफी में चोट की गंभीरता पर तय होगी जसप्रीत बुमराह की वापसी, आज टीम घोषित करने की अंतिम तारीख…

चैंपियंस ट्रॉफी में चोट की गंभीरता पर तय होगी जसप्रीत बुमराह की वापसी, आज टीम घोषित करने की अंतिम तारीख।

नई दिल्ली। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में आखिरी टेस्ट के दौरान कमर में समस्या हुई थी। इसके बाद वह स्कैनिंग के लिए भी गए थे। हालांकि, उनकी रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया। अब उनके चैंपियंस ट्रॉफी जैसे मार्की टूर्नामेंट में खेलने पर संशय बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का दौरा करने के लिए कहा गया है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके लिए टीम के एलान की अंतिम तारीख आज है।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। अभी तक बीसीसीआई ने बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) नहीं बताया है। बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं, जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है।

See also  आम आदमी के हित में नहीं बजट : शेषराज हरबंश...

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वह (बुमराह) रिहैब के लिए एनसीए जाएंगे। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उनकी पीठ पर सूजन है। इसलिए एनसीए उनकी रिकवरी पर नजर रखेगा और वह तीन सप्ताह तक वहीं रहेंगे। लेकिन फिर भी इसके बाद उन्हें एक या दो मैच खेलने होंगे, भले ही वे उनकी मैच फिटनेस की जांच के लिए आयोजित अभ्यास मैच हों।’ तीन सप्ताह का मतलब है बुमराह ग्रेड-एक चोट की श्रेणी से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई फिलहाल यह उम्मीद कर रहा है कि बुमराह जल्द ही ठीक हो जाएंगे, लेकिन जहां तक उनके चयन का सवाल है, इसके बारे में बहुत निश्चित नहीं है। उन्हें अस्थायी टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला सोच-समझकर लिया जाएगा।भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिया जा सकता है। चयनकर्ताओं की नजर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक मजबूत भारतीय टीम चुनने पर है और बुमराह इस टीम की अहम कड़ी हैं। इंग्लैंड की टीम पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आ रही है। टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया।

See also  Budget 2026 : बजट में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान! MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर और बायोलॉजिक्स में निवेश को मिलेगा बूस्ट

बुमराह ने 150 से ज्यादा ओवर फेंके

बुमराह फिलहाल पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वह हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह गेंदबाज पीठ की ऐंठन के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार रहें।

Advertisment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन बुमराह पर निर्भर

See also  पवन सिंह की मूवी से पहले रिलीज होगी एक जबरदस्त फिल्म, नोट कर लें दिन और तारीख, इन जगहों पर देख सकेंगे फैंस

यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल इस प्रारूप का विश्व कप या कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम से कम दो मैच खेलने का अनुमान था। अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में खेल पाएंगे या नहीं। भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से होगी। इस सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!