छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना सारागांव क्षेत्र के आनंद ढाबा में 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस को 30 दिसंबर 2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि थाना सारागांव क्षेत्र के आनंद ढाबा में अवैध शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी भाईराम कंवर निवासी अफरीद मिला जिसके कब्जे से दो सफेद थैला में अलग-अलग 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2 हजार 560 रुपए एवं पास में बिक्री रकम 1500 रुपए को बरामद किया जाकर थाना सारागांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 162/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान थाना प्रभारी सारागांव एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



