Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नाबालिक बालिका का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर, डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर, डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 नाबालिक बालिका को आरोपी राजू यादव द्वारा  प्यार करता हूं शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती डरा धमका कर दैहिक शोषण कर अश्लील फोटो खींच कर एवं विडियो बनाया है। विडियो को पोस्ट करने की धमकी देकर पैसा की मांग करने की रिपेार्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 610/2023 धारा 376, 376 (2)(N),376(3) 384, 506 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट 66(ड),67(ख) आईटी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
 विवेचना के दौरान आरोपी  राजू यादव उम्र 21 वर्ष  साकिन पोडीदल्हा को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से था उसके विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पटटावी, म.प्र.आर. अनिता पाटले म.आर.अंजना लकडा, आरक्षक शशीकांत कश्यप , राजेश कश्यप, कृष्णा पटेल, शेषनारायण साहू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

See also  गुरूपर्व में शामिल हुए उद्योग मंत्री देवांगन, कोहड़िया में विकास कार्यों के लिए 35 लाख रूपए की घोषणा की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!