Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने 100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस को 29 नवंबर 2023 को मुखबीर से सूचना मिला की गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा में इतवारी भार्गव द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया तो जिसके मकान अंदर के एक कमरे में नीले रंग के 50-50 लीटर क्षमता वाले 02 नग प्लास्टिक के डिब्बा रखा मिला है। जिसमें 100 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 16, 000  रूपये मिला जिसके कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 611/2023 धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना के दौरान आरोपी इतवारी भार्गव  साकिन गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर आबकारी एक्ट का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी,उप निरी.लालन पटेल, सउनि अरूण सिंह, आरक्षक शशीकांत कश्यप, रामगोपाल बरेठ, शेषनारायण साहू राजेश कश्यप बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

See also  इसरो की उपलब्धियाँ प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!