Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Weather : हीट-वेव का अलर्ट, राजनांदगांव में पारा 44 पार, कुछ हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रह सकता है। हालांकि दोपहर की तेज धूप के बाद शाम के समय प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, इसके बाद इसमें स्थिरता आने की संभावना है। रविवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां दिन का तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री रहा। रायपुर और बिलासपुर में भी पारा 43 डिग्री तक पहुंचा।

See also  शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही...

राजधानी रायपुर में आज भी तेज गर्मी की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन का तापमान 43 डिग्री से ऊपर जा सकता है। रविवार को भी यही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। गर्मी के चलते शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और ट्रैफिक भी कम नजर आया। रात में पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।

बिलासपुर में भी रविवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। रात का तापमान भी 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दिन का तापमान 42.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। रात में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

See also  प्रेरणास्पद : कलेक्टर रोज सुबह-सुबह स्वयं करा रही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, कलेक्टर को टीचर के रूप में देखकर युवाओं में जग रहा एक अलग आत्मविश्वास...

बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में रविवार को तेज बारिश देखने को मिली। सुकमा में अंधड़ की वजह से कई पेड़ गिर गए। जगदलपुर में दिन का तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।

Advertisment

आज प्रदेश के 15 जिलों में हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना जताई गई है। इनमें सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, सुकमा और कांकेर शामिल हैं। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!