Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला पंचायत का काला अध्याय अंधेर नगरी चौपट राजा…

जिला पंचायत का काला अध्याय अंधेर नगरी चौपट राजा

तबादले की खबर के बाद बंगले को बनाया वसूली का अड्डा

भ्रष्टाचारी जिला सीईओ जांजगीर का हुआ तबादला

अधिकारी लंबे समय तक नहीं चल सकी भ्रष्ट्राचार की नीव

पहले डीएमएफ फिर गौठान और रीपा में जम कर की राशि का बंदरबाट

Advertisment

राज्यपाल से मांग उठ रही जिला सीईओ की कार्यकाल के जांच की मांग

जांजगीर-चांपा। पूरे जिले में चर्चित जिला सीईओ डॉ.ज्योति पटेल की नेताओं के साथ लंबी सेटिंग और उच्च अधिकारियों के चहेती होने की दम पर पर संयुक्त कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ होते ही भ्रष्ट्राचार की लंबी फेहरिस्त की सिरमौर बन चुकी डॉक्टर ज्योति पटेल ने खूब जिला में विकास कार्य के नाम पर अपने चहेते को ठेकेदार बनाकर खूब लूटी पहले डीएमएफ फिर गौठान में रीपा प्रोजेक्ट के माध्यम से ठेका देकर ठेकेदारों से पहले डीएमएफ की योजना अंतर्गत 15% की कमीशन लेने की बात जोरो से उठी लेकिन तथाकथित ऊंची पहुंच रखने वाली डॉक्टर ज्योति पटेल ने मीडिया पर दबाव बनाते हुए कई धमकियां दे डाली थी लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि भ्रष्ट्राचार की नीव बहुत कमजोर होती है और लंबे समय तक नहीं चल पाती इससे अनजान खूब लूट मचाई अपने अधीनस्थ कर्मचारी से अच्छी सेटिंग कर खूब कमीशन लूटी और आखिरकार जिला पंचायत सीईओ की पद ज्यादा दिन तक नहीं बचा सकी आने वाले दिनों में इसकी शिकायत कर जांच करने की बात गांव सहित शहर की हर
गलियों में जोर-जोर से चर्चा हो रही है क्योंकि पूर्व में भी यहां पदस्थ रहे जिला पंचायत सीईओ की ऊपर शिकायत होने के बाद कार्यवाही हुआ इस बार भी राज्य सरकार की संरक्षण होने के कारण सीधे मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल से शिकायत होने पर डॉक्टर ज्योति पटेल की ट्रांसफर राज्यपाल के आदेश से हुआ है।

See also  बिग ब्रेकिंग न्यूज: जैजैपुर विधायक  बालेश्वर साहू को मिली जमानत

राज्यपाल से ज्योति पटेल के कार्यकाल की जांच की मांग

आपको बता दे कि जब से जिले में पदस्थ हुई थी तब से इनको पैसा ही पैसा का महत्व समझी हुई थी और जिन्होंने मोटी रकम देते थे उन्ही का कार्य होते थे बाकी सभी परेशान होते रहे है और नियम विरुद्ध कार्य बहुत ही किये है इनकी कार्यकाल की अगर राज्यपाल जी जांच करवाते है तो दूध की दूध और पानी की पानी हो जाएगा जिले की विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ता, समाजिक संगठन एवं पत्रकार बन्धु जिला पंचायत सीईओ के कच्चे चिठ्ठे को माननीय राज्यपाल महोदय को जल्द ही सौपने रायपुर जाने का कार्यक्रम बना है।

See also  चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार...

जिला पंचायत का काला अध्याय अंधेर नगरी चौपट राजा

वर्तमान में शासन द्वारा निर्धारित नीति संलग्नीकरण नही किये जाने को धता बताते हुए जनपद अकलतरा के सहायक विकास विस्तार अधिकारी आदिले को जिला पंचायत कार्यलय में संलग्न किया गया है जिसका एक मात्र कार्य तत्कालिक सीईओ डॉ ज्योति पटेल के वसूली संबधित कार्यो को पूरा करना है यह अधिकारी अकलतरा जनपद में रहते हुए गौठान योजना अंतर्गत वसूली के लिए बदनाम रहा है इसकी अनेक शिकायते राज्य स्तर पर भी की गई है वर्तमान उच्च अधिकारियों को इस तथ्य पर ध्यान देते हुए जनपद के इस कर्मचारी को तत्काल उसके मूल कार्यालय में भेजा जाए तथा उसके कार्यो की जांच करवाई जाए।

See also  आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधु का सम्मान एवं श्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित, मतदाता एप्प के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी...

तबादले की खबर के बाद बंगले को बनाया वसूली का अड्डा

तबादले की खबर सुनकर सीईओ द्वारा अपने विश्वत कर्मचारियों को बोलकर सभी वेंडरों को बंगले में ही बुलवाया जा रहा है यहां यह ध्यान रखने की जरूरत है कि एक पूर्व कलेक्टर के तबादले के बाद जो स्थिति बनी थी वैसा ही यहां नही बन जाये वर्तमान कलेक्टर को इस पर ध्यान देने की जरूरत है ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!