Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रंग लाई इंजी रवि पाण्डे की पहल, चयनित उम्मीदवारों को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षकों ने पाण्डेय का जताया आभार…

रंग लाई इंजी रवि पाण्डे की पहल, चयनित उम्मीदवारों को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षकों ने पाण्डेय का जताया आभार
 
जांजगीर-चांपा। जनमानस से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करना एक सच्चे जननेता का मुख्य कर्तव्य होता है। जांजगीर चांपा जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इँजी रवि पाण्डेय के पास आम जनता का जुड़ाव ही इसीलिए है कि वो सहज, सरलता के साथ प्रतिदिन लोगों से मिलते हैं और मानव सेवा को नर नारायण की सेवा मानकर सुबह से देर रात तक उन समस्याओं के निराकरण की दिशा मे कार्य करते रहते है।
इसका एक ताजा उदाहरण देखने को मिला, जिसमे महज हफ्ते भर पहले नवनियुक्त चयनित उम्मीदवारों ने इँजी रवि पाण्डेय को सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने की पीड़ा बताई। इस पर इँजी पाण्डेय के व्दारा त्वरित पहल करते हुए पत्र जारी कर रायपुर दौरे में इस संबंध में अधिकारियों को मिलकर नवनियुक्त चयनित उम्मीदवारो की चिंता से अवगत कराया, जिसका त्वरित प्रतिफल के रूप में ऐसे नवनियुक्त कर्मचारियों का नियुक्ति पत्र आचार संहिता के पहले ही जारी कर दिया गया। जिससे नवनियुक्त सहायक शिक्षको की खुशियाँ देखते बन रही है। निसंदेह जनमानस की सेवा यदि सच्चे मन और लगन से किया जाए तो एैसे नेता ही आगे चलकर जनता के दिलों मे लम्बे समय तक राज करते हैं। वरना पद और प्रतिष्ठा और ओहदा लेकर भी कई नेता जनता से मुंह छिपाए फिरते हैं और एैसे नेताओं को जनता भी सिरे से नकार देती है।

See also  सरस्वती सायकल योजना से बेटियों के शिक्षा की राह हुई आसान - राजकुमार साहू, शाउमावि सेमरा में छात्रों को किया निशुल्क सायकल वितरण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!