Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

डीएसपी पद पर कु. सुमन जायसवाल की चयनित होने पर एसडीओपी यदुमणि ने जांजगीर चांपा पुलिस की ओर से दी गई बधाई…

डीएसपी पद पर कु. सुमन जायसवाल की चयनित होने पर एसडीओपी यदुमणि ने जांजगीर चांपा पुलिस की ओर से दी गई बधाई
 
 जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह गांव की निवासी छात्रा कु. सुमन जायसवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है, जांजगीर चांपा ज़िला पुलिस की और से चाम्पा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  यदुमणि सिदार ने कु. सुमन को सफलता पर बधाई दी और  उज्जवल भविष्य की कामना की।
चाम्पा पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले बम्हनीडीह गाव पहुंचकर एसडीओपी यदुमणि सिदार ने पीएससी की सफल प्रतिभागी सुमन को बधाई दी। वे परिजनों से भी मिले और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित देने के लिए उनके उदारवादी रुख को मुक्तकंठ से सराहा। चांपा एसडीओपी ने इस मौके पर इस बात को भी प्रमुखता के साथ कहां की जीवन के सभी क्षेत्रों में बालिकाएं निरंतर बढ़ रहे हैं और वह अपनी सफलता से सभी को चमत्कृत करने में लगी हैं। इसलिए सरकार के स्तर पर भी उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बम्हनीडीह की बेटी की सफलता को  लेकर यह भी कहां की इस तरह के उदाहरण से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और वह उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास करेंगे।

See also  14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब  के साथ आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!