Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए का किया ऑनलाईन भुगतान…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए का किया ऑनलाईन भुगतान

राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही हुए लाभान्वित

राजीव युवा मितान क्लबों को राशि तथा ग्राम पंचायतों को मिली परब सम्मान निधि की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पंचायत मंत्रा रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास विभाग मंत्री डॉ. शिव डहरिया, आदिम जाति जनजाति विकास विभाग मंत्री मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदवी नेताम ,लोकसभा सांसद दीपक बैज सहित छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव, विधायक समेत अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Advertisment

राजीव गांधी किसान न्याय योजना

See also  मुंगेली में PMGSY सड़क निर्माण पर सवाल: गिट्टी की जगह मिट्टी, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है।

राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

See also  तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

राजीव युवा मितान क्लब एवं गोधन न्याय योजना

कार्यक्रम में बघेल ने ‘राजीव युवा मितान क्लबों’ को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

See also  छत्तीसगढ़:- APL को BPL बनाकर करोड़ों का घोटाला, 2 साल तक 1355 कार्ड से निकाले चावल, सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाया मामला...

मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना’ के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!