इस पावन अवसर पर भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु भक्तगण श्री दूधाधारी मठ परिसर में स्थित गीता नर्सरी पहुंचे यहां पूजा अर्चना संपन्न हुआ। नगर की माताएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। माताओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विजय पाली, रामछबि दास, राम मनोहर दास, राम अवतार दास, रामदेव दास, राम लोचन त्रिपाठी, राम मोहन दास, प्रवेश नारायण शुक्ला, जय शुक्ला, नंदलाल फेकर, ओम प्रकाश यादव, कौशल साहू, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मिलित हुए।