Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रधान पाठक के असामयिक निधन पर बीईओ ने शोक संतप्त परिवार को सौपी अनुग्रह राशि

जांजगीर-बिर्रा। शासकीय प्राथमिक शाला चोरहादेवरी के प्रधान पाठक भुवन लाल कश्यप के निधन  के बाद शिक्षा विभाग व्दारा उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई बम्हनीडीह बीईओ बंसत चतुर्वेदी,मनोज तिवारी (सेवानिवृत्ति ब्या.) प्राचार्य रमेश मेहरा, शिव पटेल, विकास खंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत डॉ उमेश दुबे, मोहन यादव, विनोद कर्ष शैक्षिक समन्वयक लखनलाल कश्यप, गुरू प्रसाद भतपहरे,विश्वनाथ कश्यप, नवधा चद्रा, उमेश तेन्दूलकर ने भांठापारा कश्यप निवास में पहुंचकर प्रधान पाठक भुवन कश्यप की धर्मपत्नी संतोषी बाई पुत्री नंदनी कश्यप को पचास हजार रुपए का अनुग्रह राशि चेक प्रदान किया गया।
बीईओ बंसत चतुर्वेदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में इनके परिवार को ढांढस बंधाया उन्होंने कठिन समय में शिक्षा विभाग पूरी तरह से शौकाकुल परिवार के साथ खड़ा है शासन के नियमानुसार मिलने वाले स्वत्वो को पेशन बीमा अनुकंपा नियुक्ति आदि का प्रकरण भी जल्द ही पूरी कर लिया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि प्रधान पाठक भुवन कश्यप अपने कर्तव्य परायणता और मेहनत और लगन के कारण अपने शिक्षा के दायित्वों कार्य सही तरीका से निर्वहन करते आये है ऐसे शिक्षक की कमी हमेशा खलेगी तथा इनकी भरपाई करना मुश्किल है।
इस मौके पर महेंद्र कौशिक विनोद कौशिक,भूपेंद्र कश्यप,दिलेश्वर आजाद, धनेश कश्यप,ललित मनहर,जीवन प्रकाश कश्यप,प्रमोद कश्यप,अवध बिहारी कश्यप के अलावा शिक्षक शिक्षिका व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

See also  जांजगीर-चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी और वाहन चेकिंग में 34 शराबी चालक पकड़ाए, सभी के वाहन जब्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!