इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान (उद्यमिता) को बढ़ावा देना है।
मेले का शुभारंभ संकुल केन्द्र मौहाडीह सी ए सी राजेश कंवर विद्यालय के प्रधानपाठक रायसिंह मन्नेवार, दूलेश्वर प्रसाद रजक शिक्षक रामनारायण कंवर द्वारा पंडित नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण व केक काटकर किया गया।
मेले के मुख्य आकर्षण:
• स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल: विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर पानीपुरी, चाट, ढोकला, मोमोस,मिक्चर बिस्किट्स,अमरुद और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खूब धूम रही। बच्चों ने स्वयं इन व्यंजनों को तैयार कर ग्राहकों को परोसा।
जिनका बच्चों और अभिभावकों ने जमकर आनंद उठाया।
मौहाडीह संकुल समन्वयक राजेश कंवर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक अनुभव और टीम वर्क सिखाते हैं। अंत में संस्था प्रमुख विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।