Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कैसियो बाजा छूने की मामूली बात पर कर दी थी हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

लकड़ी के फट्टे से सिर पर किया था जानलेवा हमला, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने सुनाया फैसला, 5 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया, निरीक्षक सावन कुमार सारथी की विवेचना से मिली सफलता

जांजगीर-चांपा। जिले में गंभीर आपराधिक मामलों की विवेचना में पुलिस की प्रभावी कार्यवाही का परिणाम अब न्यायालय के फैसलों में भी सामने आ रहा है। थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम कमरीद में कैसियो बाजा छूने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 5 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया है। माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने मामले की सुनवाई करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।

 

मामूली विवाद में लकड़ी के फट्टे से किया था हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 22 मई 2025 की है। थाना सारागांव अंतर्गत ग्राम कमरीद में बच्चों के कैसियो बाजा छूने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी ने मृतक मनहरण घिरही के सिर पर लकड़ी के फट्टे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मनहरण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

See also  बजट प्रतिक्रिया: 3% डीए वृद्धि का स्वागत लेकिन मोदी जी के गारंटी के अनुरूप नही...

निरीक्षक सावन कुमार सारथी की विवेचना से मिली सफलता

Advertisment

इस हत्या के प्रकरण में थाना सारागांव में पदस्थापना के दौरान निरीक्षक सावन कुमार सारथी ने गंभीरता और तत्परता के साथ विवेचना की। उन्होंने घटनास्थल से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया तथा मामले के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और प्रभावी जांच के आधार पर न्यायालय में अभियोजन पक्ष ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। परिणामस्वरूप न्यायालय ने आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी को हत्या के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपये अर्थदण्ड से दंडित किया।

See also  CG NEWS : बस्तर वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची से बाहर

पूर्व के मामलों में भी मिल चुकी है बड़ी सफलता

निरीक्षक सावन कुमार सारथी की विवेचना कार्यवाही का यह पहला परिणाम नहीं है। इससे पहले भी थाना सारागांव क्षेत्र के विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में उनकी प्रभावी विवेचना के चलते आरोपियों को कठोर सजा मिल चुकी है।
पुलिस के अनुसार पूर्व में हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं नशीली कोडीन कफ सिरप के मामले में तीन आरोपियों को 14-14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा मिली है। इसके अलावा रात्रि के समय रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को भी न्यायालय ने 14-14 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है।

See also  OMG! चर्चा में ढाई फुट का दूल्हा, साढ़े तीन फुट की दुल्हन, एक दूसरे के हुए...

गंभीर अपराधों में प्रभावी विवेचना से आरोपियों को सजा

लगातार गंभीर मामलों में दोषियों को सजा मिलने से यह स्पष्ट होता है कि अपराधों की विवेचना में साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और कानूनी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन कितना महत्वपूर्ण है। जांजगीर-चांपा पुलिस की ओर से इसे प्रभावी पुलिस विवेचना की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले से गंभीर अपराधों में संलिप्त लोगों को कानून के दायरे में लाने और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस की भूमिका एक बार फिर सामने आई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!