Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जैजैपुर विधायक के प्रयास से सरवानी–ठूठी तक सड़क निर्माण की मिली स्वीकृत, 2 करोड़ 51 लाख 86 हजार किया जायेगा निर्माण

जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू के लगातार प्रयासों से सरवानी से ठूठी मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 51 लाख 86 हजार (दो करोड़ इक्यावन लाख छियासी हजार रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि सरवानी–ठूठी मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। सड़क की खराब स्थिति के चलते ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती थीं।

See also  साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2, पांच दिनों में कलेक्शन 70 करोड़ के पार

इस महत्वपूर्ण समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक बालेश्वर साहू ने सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप अब शासन से बड़ी राशि की स्वीकृति मिली है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सरवानी, ठूठी सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने, किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने तथा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी। इसके अलावा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। जनता की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराना उनकी जिम्मेदारी है। सरवानी–ठूठी मार्ग निर्माण के लिए मिली इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे लंबे समय से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को जल्द ही बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

See also  CG News: एक ही घर में खत्म हुई दो जिंदगियां, जंगलपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!