Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2, पांच दिनों में कलेक्शन 70 करोड़ के पार

मुंबई : तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म अखंडा 2: तांडवम को लेकर चर्चा में हैं. रिलीज़ से पहले इस फिल्म को लेकर काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा. नौबत यहां तक आ गई थी कि 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज़ तक नहीं हो पाई और फिर से इसे विवाद निपटाने के बाद 12 दिसंबर को रिलीज़ करना पड़ा. हालांकि रिलीज़ के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस कर रही है. अखंडा 2: तांडवम को मेकर्स ने तेलुगू के अलावा हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी सिनेमाघरों में रिलीज़ किया है.

पहले दिन यानी शुक्रवार को अखंडा 2 को अच्छी ओपनिंग मिली थी और इसने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 22.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. हालांकि उसके बाद से इस फिल्म की कमाई में थोड़ी थोड़ी गिरावट ही देखी गई. बीते रोज़ इस फिल्म ने करीब 4.35 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया. इसके साथ ही फिल्म 70 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गई है और अब ये तेलुगू में साल 2025 की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है.

See also  छत्तीसगढ राज्योत्सव-2024: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभूतियों एवं संस्थाओं को किया सम्मानित...

किस दिन कितने कमाए?
गुरुव्रार (पेड प्रिव्यू) – 8 करोड़ रुपये
शुक्रवार – 22.5 करोड़ रुपये
शनिवार – 15.5 करोड़ रुपये
रविवार – 15.1 करोड़ रुपये
सोमवार – 5.25 करोड़ रुपये
मंगलवार – 4.35 करोड़ रुपये
टोटल – 70.70 करोड़ रुपये
वीकेंड के बाद फिल्म की हालत पतली
पहले वीकेंड पर फिल्म मिलाजुलाकर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी. हालांकि सोमवार और मंगलवार को फिल्म की कमाई लगातार गिरी. ऐसे में इस फिल्म का पहले हफ्ते में 80 करोड़ तक भी पहुंचना मुश्किल लग रहा है. रिलीज़ से पहले माना जा रहा था कि नंदमुरी बालकृष्ण की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मगर बॉक्स ऑफिस नतीजों से उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है.

See also  बिलासपुर से किराए पर कार लेकर ड्राइवर की कर दी हत्या, एक नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, कार में शव को रखकर अमरकंटक से बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले में घंटों तक घूमते रहे आरोपी, किराये की कार में लगे जीपीएस सिस्टम एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस...

टॉप 10 तेलुगू फिल्में (साल 2025)
कॉल हिम ओजी – 194.05 करोड़ रुपये
संक्रांतिकी वस्तुनम -186.90 करोड़ रुपये
गेम चेंजर – 136.92 करोड़ रुपये
मिराय – 94.85 करोड़ रुपये
डाकु महाराज – 91.11 करोड़ रुपये
कुबेरा – 90.89 करोड़ रुपये
हरी हारा वीरा मल्लू – 87 करोड़ रुपये
हिट 3 – 81 करोड़ रुपये
अखंडा 2 – 70.70* करोड़ रुपये
थंडेल 66.06 करोड़ रुपये
ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल?
अखंडा 2 का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है. इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा सम्युक्ता मेनन, आदी पिनीशेट्टी, हर्षाली मल्होत्रा, कबीर दुहन सिंह और सास्वत चटर्जी जैसे कलाकार अहम रोल में नज़र आए हैं. इस फिल्म को 14 रील्स प्लस और IVY एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने चार दिनों में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 10.75 करोड़ का बिज़नेस किया है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!