छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
चौपाल और जनसंवाद के जरिए कांग्रेस ने जनता के बीच खोली वोट चोरी की पोल, लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प
बोडसरा में जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं से किया सीधा संवाद, ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर मांगी जनता की राय

जांजगीर-चांपा। लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांवों में व्यापक जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर द्वारा ग्राम बोड़सरा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ब्यास कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी प्रिंस शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम बोड़सरा के श्रीराम मंदिर परिसर में जनचौपाल लगाकर आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी तथा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
जनचौपाल के दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने तथा चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंकाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता की चिंताएं बढ़ाई हैं। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा चुनावी चंदे और विधायकों-सांसदों की खरीद-फरोख्त जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
जांजगीर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी (बबला महराज ) के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 21 महत्वपूर्ण मुद्दों पर आम नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान लोगों ने चुनाव प्रक्रिया पर अपनी राय रखते हुए बैलेट पेपर के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग का समर्थन किया।
जनसंवाद में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्तमान भाजपा सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए भी आम नागरिकों से सुझाव एवं राय प्राप्त की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की आर्थिक परेशानियों से ध्यान भटकाने के बजाय सरकार को लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बूथ स्तर पर कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को उजागर करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन करना चाहिए। साथ ही फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
जनचौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मत की स्वतंत्रता, समानता और निष्पक्षता ही उसकी असली ताकत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक को कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री प्रिंस शर्मा, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रामगोपाल राठौर ने वह आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेस सुरेंद्र पांडे ने किया!
कार्यक्रम में अनिल साहू,चन्द्रशेखर पाण्डेय,शशि यादव, कलिका प्रसाद,गजपति साहू, सुरजीत साहू,रफीक खान, जीतेन्द्र दिनकर,गणेश राम धीवर,प्रकाश यादव, शत्रुघ्न यादव,शांति कुमार साहू, ओमप्रकाश पटेल, संतुराम मेहर,सखादास, ईश्वर दास, रोशन दास,संतोष राठौर, नरेश साहू, राजकुमार बरेठ,नन्दलाल पटेल, आनंद कुमार मनु,प्रमेन्द्र साहू, महेंद्र साहू, गणेश राम धीवर,प्रकाश यादव, शत्रुघ्न यादव,हरिशंकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



