Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

National Swachhata Awards 2026: देश के स्वच्छ शहरों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, MP के 9 और छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को मिला नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली/रायपुर। देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में गरिमामय ‘राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार’ समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को राष्ट्रीय अवॉर्ड से नवाजा। इस सर्वेक्षण में मध्य भारत का दबदबा कायम रहा, जहां मध्यप्रदेश के 9 शहरों और छत्तीसगढ़ के 3 शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वच्छता की छाप छोड़ी है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का बजा डंका

छत्तीसगढ़ के लिए यह बड़ा गौरव का क्षण रहा, जब राज्य के तीन प्रमुख नगरीय निकायों—रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति के हाथों यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त किया।

See also  दिव्यांग छात्रों को स्मार्टफोन एवं  उपकरण वितरण किया गया...                                                   

मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला सम्मान, भोपाल हुआ बाहर

स्वच्छता की दौड़ में मध्यप्रदेश ने भी अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई। राज्य के 9 शहरों—बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

Advertisment

हालांकि, पिछले 7 सालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आ रही झीलों की नगरी भोपाल को इस बार बड़ा झटका लगा है। आदमपुर छावनी स्थित लिगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) का पूरी तरह निस्तारण न हो पाने के कारण भोपाल रैंकिंग की मुख्य रेस से बाहर हो गया। सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन के तहत जिन शहरों का लिगेसी वेस्ट शत-प्रतिशत खत्म नहीं हुआ था, उन्हें चयन सूची से बाहर कर दिया गया था।

See also  मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, जगन रेड्डी की 800 करोड़ की संपत्ति जब्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!