Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-नैला व चांपा रेलवे स्टेशन की सुविधाओं को लेकर विधायक ब्यास कश्यप ने रेलवे महाप्रबंधक को सौंपे पत्र

जांजगीर-चांपा। 01 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला एवं चांपा के निरीक्षण पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी औपचारिक मुलाकात की तथा रेलवे क्षेत्र की विविध समस्याओं एवं सुझावों पर बातचीत की। इस दौरान जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जांजगीर-नैला और चांपा में यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक को दो अलग-अलग पत्र सौंपे हैं।
विधायक कश्यप ने अपने पत्र में जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में अमृत भारत मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार की लापरवाही और यात्री सुविधाओं की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां अपेक्षित सुविधाओं का अभाव है और निर्माण सामग्री के अनावश्यक फैलाव, बिखराव के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
पत्र में विधायक ने जांजगीर-नैला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3 और 4 पर पश्चिमी केबिन की ओर केवल एक एफओबी होने से यात्रियों को हो रही परेशानी का उल्लेख किया। उन्होंने पश्चिमी केबिन की ओर एक नए एफओबी के निर्माण की मांग की है, ताकि बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सुविधा मिल सके।
इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए रैंप, प्लेटफॉर्म पर गंदगी एवं शौचालय-मूत्रालय की व्यवस्था में सुधार, पर्याप्त साफ पेयजल तथा रात्रि के समय स्टेशन परिसर में बाहरी लोगों के ठहरने की समस्या पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने रात्रिकालीन पुलिस गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा संबंधी परेशानी न हो।
प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
दूसरे पत्र में विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर-नैला एवं चांपा रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की है।
उन्होंने जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास बहुप्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति देने तथा ग्राम कन्हाईबंद के पास स्थित अंडरब्रिज से रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला तक सड़क चौड़ीकरण एवं कांक्रीटीकरण की मांग रखी है।
विधायक ने चांपा रेलवे स्टेशन पर ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस और समरस्ता एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। वहीं जांजगीर-नैला स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस एवं साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग भी पत्र के माध्यम से रखी गई है।
विधायक कश्यप ने रेलवे महाप्रबंधक से दोनों पत्रों में उल्लेखित मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-नैला और चांपा रेलवे स्टेशन जिले के महत्वपूर्ण यात्री केंद्र हैं और यहां सुविधाओं का विस्तार होने से जिले के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

See also  धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था से किसान हितेंद्र के चेहरे पर दिखी खुशी की चमक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!