Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में विधि अनुसंधान सहायक पद पर चयन,  कन्हाईबंद निवासी एवं रायपुर में संयुक्त संचालक धनंजय राठौर की सुपुत्री है सौम्या

जांजगीर-चांपा। मेहनत, प्रतिभा और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के दम पर जांजगीर की बेटी सौम्या राठौर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। सौम्या का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर की अदालत में लीगल असिस्टेंट-कम-रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जांजगीर सहित परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
सौम्या राठौर की सफलता की कहानी उनकी लगातार बेहतर होती शैक्षणिक उपलब्धियों से जुड़ी है। उन्होंने एमएचसीईटी परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान हासिल किया और इसके बाद मुंबई के प्रतिष्ठित गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लीगल साइंस एवं एलएलबी की शिक्षा पूरी की। विधि शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट पद के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

See also  आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है - मुख्यमंत्री

मार्च 2026 में सौम्या का चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश एनके चंद्रवंशी की अदालत में लीगल असिस्टेंट के रूप में हुआ। यहां कार्य करने के दौरान उन्होंने विधि के क्षेत्र में अनुभव हासिल किया। अब सुप्रीम कोर्ट में चयन उनके विधिक करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में चयन की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और गृहक्षेत्र के लोगों ने सौम्या को बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को जांजगीर की प्रतिभा की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बताया है।

मेधावी बहनों की जोड़ी

See also  कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी आपसी सहयोग एवं समन्वय से करें कार्य : कलेक्टर...

सौम्या के साथ उनकी बहन शौर्या राठौर भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शौर्या वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनों ने पढ़ाई में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिवार का नाम रोशन किया है।

कन्हईबंद से रायपुर तक परिवार की पृष्ठभूमि

Advertisment

सौम्या के पिता धनंजय राठौर जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता रोशनी राठौर आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर हैं। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के कन्हईबंद निवासी हैं। सौम्या की उपलब्धि को उनके गृहक्षेत्र के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च, 'स्वच्छता परमो धर्म:' हमारी परंपरा का हिस्सा – अरुण साव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!