Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

निराला साहित्य मंडल चांपा के तत्वावधान में संत शिरोमणि तुलसीदास जयंती का भव्य आयोजन

नगर की श्रेष्ठतम आवासीय कॉलोनी डी.बी. वेंचर्स सभागार, सिवनी चौक, चांपा में होगा कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा। संत शिरोमणि, लोकनायक एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त तथा श्रीरामचरितमानस के अमर रचयिता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जयंती के अवसर पर चांपा में एक गरिमामय साहित्यिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिले की सर्वाधिक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था निराला साहित्य मंडल, चांपा एवं निराला महिला मंडल, चांपा के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन 19 अगस्त 2026, बुधवार को शाम 4 बजे डी.बी. वेंचर्स सभागार, कोरबा रोड, सिवनी चौक, चांपा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण की परम विदुषी कथावाचिका, धर्म-अध्यात्म एवं संस्कार चेतना की संवाहिका श्रद्धेय दीदी सविता गोस्वामी जी गरिमामयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनके सान्निध्य से आयोजन को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गरिमा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निराला साहित्य मंडल, चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तथा डी.बी. वेंचर्स के संचालक पं. धीरेन्द्र बाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में पं. दिनेश दुबे, पं. हरिहर प्रसाद तिवारी, पं. रामकिशोर शुक्ला, अखिलेश कोमल पाण्डेय एवं नागेंद्र गुप्ता मुख्य प्रवक्ता के रूप में अपनी विचारपूर्ण प्रस्तुति देंगे। वक्ताओं द्वारा महाकवि तुलसीदास जी के जीवन, उनके कालजयी साहित्य, श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति तथा श्रीरामचरितमानस के माध्यम से समाज को प्राप्त नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेशों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।
निराला साहित्य मंडल के प्रधान सचिव डॉ. रविन्द्र द्विवेदी एवं निराला महिला मंडल की प्रधान सचिव संगीता अग्रवाल ने साहित्यकारों, शिक्षाविदों, साहित्य अनुरागियों, धर्मप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से इस गरिमामय आयोजन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।
आयोजन के संबंध में मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पं. घनश्याम शर्मा संरक्षक, पं. रामगोपाल गौराहा कोषाध्यक्ष, डॉ. भारती शर्मा अध्यक्ष, महिला मंडल, डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी कार्यकारी अध्यक्ष तथा शशिभूषण सोनी मीडिया एवं प्रसार प्रभारी सहित डी.बी. वेंचर्स ग्रुप के नरेंद्र शर्मा, परिमल बाजपेयी, अजय शर्मा, मंसूर खान, कमल महंत, शंकर शर्मा एवं समस्त स्टाफ आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

See also  CG CRIME : 17 लोगों में मिलकर की चचेरे भाई की हत्या, पीड़िता का परिवार बोला- ‘हत्याकांड में महिलाएं भी शामिल’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!