Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भव्य तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें : अम्बेश जांगड़े

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 13 अगस्त 2026, गुरुवार को जांजगीर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह तिरंगा यात्रा नैला स्टेशन चौक (परशुराम चौक) से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक चौक, जांजगीर तक निकाली जाएगी। यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने जांजगीर नगर एवं क्षेत्र के सभी सम्माननीय नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों, विशिष्टजनों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य तिरंगा यात्रा की गरिमा बढ़ाएं और राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन में सहभागी बनें।

See also  ICC New Role : ICC में भारतीय दिग्गजों की वापसी, गांगुली और लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

श्री जांगड़े ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने नगर एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने हाथों में तिरंगा लेकर इस भव्य यात्रा में सहभागी बनें तथा स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करें।

Advertisment

भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

See also  अवैध सट्टे के खिलाफ कारवाई, 2 सटोरिए हुए गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर में जुआ सट्टा के विरुद्ध सक्ति पुलिस का अभियान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!